फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: किसानों ने 30 मिनट तक लुहारली व पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को कराया टोल फ्री

Fri, 18 Feb 2022 01:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित रावल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे और सभी बूथों को फ्री कर दिया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के किसानों ने गुरुवार को जीटी रोड स्थित लुहारली टोल और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान 30 मिनट तक दोनों टोल किसानों ने फ्री करा दिया। किसानों का आरोप है कि टोल कर्मी किसानों की गाड़ियों को रोककर जबरन शुल्क वसूल रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह व युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित रावल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान लुहारली टोल प्लाजा पर पहुंचे और सभी बूथों को फ्री कर दिया, जबकि कुछ किसानों ने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल को भी फ्री करा दिया।

इसके बाद लुहारली टोल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार झा व बील टोल प्रबंधक संजय चाहर ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि स्टीकर लगी कारों व कार्डधारक को नहीं रोका जाएगा। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें