फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: वकीलों की तीन टीमों ने खेला सद्भावना क्रिकेट लीग सीरीज, सी टीम बनी विजेता

Sat, 29 Jan 2022 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

टीम सी के कप्तान विनय गोयल ने जीत का श्रेय समस्त टीम को दिया। आयोजन में बार के 72 अधिवक्ताओं ने शिरकत की और 42 अधिवक्ताओं ने खेल में भाग लिया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की तीन टीमों के बीच खेली गई सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन द्वारा पीसीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 143 नोएडा में टी10 सद्भावना क्रिकेट लीग- 2022 का आयोजन किया गया, जिसमें बार के अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया, यह प्रतियोगिता तीन टीमों के बीच खेली गई, जिसमें जीबीएन सी ने खिताब जीता।

विज्ञापन


टीम सी के कप्तान विनय गोयल ने जीत का श्रेय समस्त टीम को दिया। आयोजन में बार के 72 अधिवक्ताओं ने शिरकत की और 42 अधिवक्ताओं ने खेल में भाग लिया। राजेश भाटी मैन ऑफ द सीरीज बने, मनोज शर्मा बेस्ट गेंदबाज ऑफ द सीरीज, रिपुन नेगी बेस्ट फील्डर ऑफ सीरीज, राशिद खान बेस्ट ऑलराउंडर ऑफ सीरीज तो सागर बेस्ट बैट्समैन ऑफ सीरीज बने।

इसी के साथ अराध्य गुप्ता, हरीश कश्यप, शीतल त्यागी, देवेश मावि, विकास शर्मा, अंकुर गोयल, अजीत राय, अश्वनी शर्मा, हेमंत बहुगुणा, अमन ठाकुर, अंकित पांडेय, नीरज कुमार, करण कुमार, नरेंद्र कुमार, अरविंद नागर, डी.के. जैन, ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बार के स्पोर्ट्स चेयरमैन अंकित मित्तल ने इस सफल आयोजन का श्रेय समस्त उपस्थित अधिवक्ता साथियों को दिया व भविष्य में निरंतर ऐसे आयोजनों का आश्वासन दिया। बार के अध्यक्ष रविंद्र नागर व महासचिव पुष्पेन्द्र त्यागी ने सभी साथियों को बधाई दी व धन्यवाद प्रेषित किया।

बार के पूर्व अध्यक्ष सुशील नागर, एलएम पांडेय, तरुण गुप्ता व विकल गुप्ता भी आयोजन का हिस्सा बने व सभी साथियों का उत्साहवर्धन किया। बार के संस्थापक सदस्य पूर्णेंदु शर्मा, अनुपम कुलश्रेशठ, मित्रा शर्मा व पूर्व अध्यक्ष एल एम पांडेय ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई व सभी साथियों को आशिर्वचन दे उन्हें पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें