सुबह 11 बजे से शुरू होगी बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 219वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को सेक्टर-6 नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में सुबह 11 बजे से होगी। इसमें 37 प्रस्ताव रखे जाएंगे। इस पर बोर्ड के सदस्य मंथन करेंगे। इसके बाद कुछ के अनुमोदन की प्रक्रिया होगी। इसमें नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन, सीईओ समेत सभी उच्चाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा दूसरे अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में यूनिफाइड पॉलिसी के संशोधन को बोर्ड में रखा जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स सिटी और लिगेसी स्टाल्ड प्रोजेक्टों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में पुलिस थाना, स्कूल आदि भवनों के आवंटन पर बातचीत होगी।