-आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान पर चला गहन मंथन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोमवार को आरडब्लूए की समस्याओं के समाधान के लिए सेक्टर 29 स्थित एनएमआरसी कार्यालय में वर्क सर्किल 1से 5 में आने वाली आरडब्लूए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में हुईं आरडब्ल्यूए के साथ बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों तथा उनपर होने वाली कार्यवाही की जानकारी को लेकर चर्चा हुई।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा लंबित कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि लंबित कार्यों को जल्दी से जल्दी खत्म किया जाए। महासचिव केके जैन ने मुख्य कार्यपालिका अधिकारी लोकेश एम से निवेदन किया है कि सर्किल 6 से 10 तक की वरिष्ठ अधिकारियों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ जल्द से जल्द बैठक का आयोजन किया जाए। बैठक में महेंद्र प्रसाद, ओएसडी ,डीजीएम विजय रावल,सभी सर्किल के वरिष्ठ मैनेजर, फोनरवा के कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय कुमार भाटी, अशोक शर्मा, ,प्रदीप वोहरा, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट,संजय चौहान, उमाशंकर शर्मा,जीसी शर्मा, कोसिंदर यादव, राजेश सिंह, डॉ तरसेम चंद, रामपाल भाटी, सुभाष भाटी, अनीता जोशी, डॉ दिनेश कुमार शर्मा, मूलचंद गुप्ता, अरुणेंद्र सिंह राणा, वी के कपूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
अधिकारियों ने गिनाए काम
ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने सेक्टर 19,27, 30,3, 36, 28, 29 37 ,17 20 सेक्टर 26, 62,63 ए, 22, 23, 33, 34,52 53,55,56, 61 66,70, 71 आदि सेक्टरों में आंतरिक सड़कों पर रिसर्फेसिंग, बाउंड्री वॉल की मरम्मत, मार्केट के सौंदर्यीकरण फुटपाथ रेलिंग कटीली फेंसिंग, नालियों के कवर एवं पटरी पर क्षतिग्रस्त टाइल्स को ठीक करने, अवैध अतिक्रमण को हटाने आदि से संबंधित कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने कहा कि सभी सड़कों के गढ्ढे जल्द ही भर दिए जाएंगे और कुछ सेक्टर में रिसर्फेसिंग फरवरी के महीने में की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कुछ लंबित कार्यों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।