फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट तक 30 शहरों से पहुंचना होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
–यात्रियों की पहुंच आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा नेटवर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चार राज्यों के 30 शहरों तक यात्रियों के लिए बस सेवाएं शुरू करने की कवायद तेज हो गई हैं। हवाई अड्डा प्रबंधन ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ मिलकर 14 रूटों पर बस संचालन की रूपरेखा तैयार किया है।

हवाई अड्डा तक यात्रियों की पहुंच को आसान बनाने के लिए विशाल परिवहन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के 30 शहरों के साथ राजधानी दिल्ली के प्रमुख स्थान अब सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगे। दिल्ली के कश्मीरी गेट, आनंद विहार और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए सीधी बस सेवाएं संचालित होंगी। योजना के तहत पश्चिमी यूपी के 16 शहरों से एयरपोर्ट तक बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इन शहरों से जुड़ेगा एयरपोर्ट
आगरा, मथुरा–वृंदावन, मेरठ, अलीगढ़, हापुड़, सिकंदराबाद, हाथरस, कासना, शिकोहाबाद, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, कौशांबी, आहर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा सीधे हवाई अड्डे से जुड़ेंगे।
हरियाणा के 9 व उत्तराखंड के 4 शहरों से बसों का संचालन

हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, पलवल, हिसार, नरनौल, पानीपत और अंबाला जैसे शहरों तक पहुंच आसान होगी। उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और हल्द्वानी तक सीधी बस सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

टैक्सी, शटल व लग्जरी बसों की मिलेगी सुविधा

हवाई अड्डे से तीन तरह की परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पहली टैक्सी सेवाएं होंगी, जिनमें विद्युत टैक्सी, किराये की गाड़ी या रेंटल कार और मोबाइल ऐप आधारित टैक्सी शामिल हैं। दूसरी, निजी वाहनों के लिए हवाई अड्डा परिसर शटल और दिल्ली–एनसीआर शटल की व्यवस्था की जाएगी। तीसरी, सार्वजनिक परिवहन, जिसके तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड की राज्य परिवहन बसें, निजी बसें और लग्जरी बसों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें