फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उद्घाटन के लिए तैयार नोएडा एयरपोर्ट, एयरलाइंस ने भी तेज की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्घाटन के लिए तैयार नोएडा एयरपोर्ट, एयरलाइंस ने भी तेज की तैयारी
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब जल्द जारी हो सकता है एयरोड्रम लाइसेंस
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बकास की आपत्तियां निस्तारित होने के बाद अब हवाई अड्डा उद्घाटन के लिए तैयार है। जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी हो जाएगा।
लखनऊ में मुख्यमंत्री के इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने की घोषणा के बाद अब जल्द ही उद्घाटन के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। हालांकि, इससे पहले भी दिसंबर में उद्घाटन की तैयारी हो रही थी लेकिन बकास की आपत्तियों के बाद इसे रोक दिया गया था। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन इसी माह होने की दोबारा से तैयारी शुरू होने जा रही है। उद्घाटन के लिए एयरपोर्ट तैयार है। हालांकि, अभी एयरोड्रम लाइसेंस का इंतजार है। इससे पूर्व भी नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन दिसंबर में टल गया था। एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मांगी गई थी। बकास ने करीब 25 बिंदुओं पर सुरक्षा के लिए आपत्ति लगा दी थी। आपत्तियों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, तैनाती, निगरानी व्यवस्था और अन्य तकनीकी बिंदु शामिल थे। अब इन सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने 14 गांवों का अवार्ड पूरा किया
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे चरण में भूमि अधिग्रहण के लिए सोमवार को जिला प्रशासन ने 14 गांवों का अवार्ड पूरा कर लिया है। एयरपोर्ट के तीसरे चरण में कुल 14 गांवों की भूमि का अवार्ड होना था। यह कुल 1857 हेक्टेयर है। पूर्व में 13 गांव का अवार्ड हो चुका है। अब थोरा गांव की लगभग 500 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण जिला प्रशासन की ओर से अवार्ड किया गया है।

इंडिगो ने 47 और एयर इंडिया ने 7 शहरों में उड़ान के लिए किया आवेदन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू करने के लिए इंडिगो और एयर इंडिया ने डीजीसीए में उड़ान संचालन के लिए आवेदन किया है। इंडिगो ने देश के 47 शहरों के लिए उड़ान संचालन की अनुमति मांगी है। एयर इंडिया ने 7 शहरों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


वर्जन
एयरपोर्ट की सुरक्षा क्लीयरेंस को लेकर बीसीएएस की ओर से उठाई गई सभी आपत्तियों को दूर कर लिया गया है। अब डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। -आरके सिंह, सीईओ, नियाल और यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें