फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: एसीपी-1 और यीडा में 11 कर्मचारी संक्रमित, शारदा बना कोविड अस्पताल

Fri, 16 Apr 2021 03:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यूपी के अन्य जिलों की तरह गौतमबुद्ध नगर में भी कोरोना के मामले दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है नोएडा की एसीपी-1 का जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं गुरुवार को यमुना प्राधिकरण में 11 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
yamuna authority
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अन्य जिलों की तरह गौतमबुद्ध नगर में भी कोरोना के मामले दिनोंदिन बढ़ रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है नोएडा की एसीपी-1 का जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं गुरुवार को यमुना प्राधिकरण में 11 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। इससे पहले बुधवार को यीडा के ओएसडी सदानंद गुप्ता भी संक्रमित हो गए थे।

विज्ञापन


गुरुवार को कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया, जिसमें ये कर्मचारी संक्रमित मिले। इसके बाद यीडा दफ्तर को सैनिटाइज कराया गया। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने संक्रमण को देखते हुए लोगों से दफ्तर कम से कम आने की अपील की है।

शारदा बना कोविड अस्पताल, सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी सेवा बंद
ग्रेटर नोएडा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल ने ओपीडी सेवा फिलहाल बंद कर दी है। अस्पताल को कोविड अस्पताल बना दिया गया है। इसके पहले जिम्स में भी सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। इन दोनों अस्पतालों में अब सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े मरीजों को ही चिकित्सा सुविधा का लाभ फिलहाल मिलेगा।
विज्ञापन


जिम्स व शारदा अस्पताल में क्षेत्र के सैकड़ों मरीज रोज इलाज कराने के लिए आते हैं। सामान्य ओपीडी बंद होने से सबसे ज्यादा असर यहां इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों पर पड़ेगा। उन्हें अब ओपीडी की चिकित्सा सुविधा के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ेंगे। उन्हें इलाज के लिए मोटी फीस भी भरनी पड़ेगी।

अभी जिम्स में सिर्फ 50 रुपये व शारदा में निशुल्क ओपीडी की सुविधा मरीजों को दी जा रही थी। शारदा अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इन दिनों मौसम बदलने के कारण ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसमें वायरल बुखार के अलावा बच्चों में सर्दी जुकाम के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच कोविड महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बृहस्पतिवार से ओपीडी सेवाओं को बंद रखने का फैसला लिया है। जब हालात सामान्य होंगे तब जाकर ही मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें