फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो किमी लंबी सीवर लाइन खो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर लाइन के दो किमी लंबे हिस्से का नहीं मिल रहा सुराग
विज्ञापन


सेक्टर-150 में वर्षों पहले बिछाई थी लाइन, खोजने, सफाई और संचालन के लिए 56 लाख का टेंडर

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-150 में वर्षों पहले बिछाई गई सीवर लाइन के करीब दो किलोमीटर हिस्से का अब प्राधिकरण को सुराग नहीं मिल रहा है। लाइन के लंबे समय से संचालन और रखरखाव नहीं होने के बाद अब प्राधिकरण का जल विभाग इसकी तलाश कराएगा। लाइन मिलने के बाद उसकी सफाई कराकर संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए जल विभाग ने करीब 56 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। एजेंसियों से 14 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
प्राधिकरण ने वर्ष 2015-16 में एक्सप्रेसवे किनारे के कई सेक्टरों में सीवर लाइन बिछवाई थी। इसके बाद लंबे समय तक यहां सीवर लाइन का संचालन और देखरेख नहीं हुई। इससे सेक्टर-150 में करीब दो किलोमीटर हिस्से की सीवर लाइन की मौजूदा स्थिति और स्थान का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्राधिकरण इस लाइन को खोजने के लिए एजेंसी की मदद लेगा। लाइन मिलने के बाद उसकी सफाई और जरूरी मरम्मत कराकर संचालन शुरू कराने की योजना है। जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी का चयन किया जाएगा और इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें