फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नींद में नहीं पड़ेगी खलल, पार्कों में म्यूजिक सिस्टम चलाने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में गौड़ सिटी-1 स्थित सोसाइटियों में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोगों की नींद में अब खलल नहीं पड़ेगी। बिल्डर ने सोसाइटियों के एओए को नोटिस जारी कर गौड़ सिटी टाउनशिप पार्कों में लाउडस्पीकर नहीं बचाने को कहा है। निवासियों ने पुलिस से राधा कृष्ण पार्क में होने वाले कार्यक्रमों में देर रात म्यूजिक सिस्टम बजाने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने बिल्डर को नोटिस जारी कर तत्काल बंद कराने की चेतावनी दी थी।

छठें एवेन्यू में रहने वाली अनीता प्रजापति ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन ने सभी एवेन्यू की एओए को ईमेल जारी कर अब राधा कृष्ण पार्क में किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन पर रोक लगाने को कहा है। उन्होंने बताया कि 8 मई को कार्यपालक मजिस्ट्रेट सेंट्रल नोएडा ने निवासी व गौड़संस को नोटिस भेजते हुए द्वितीय पक्ष गौरसंस इंफ्रा प्राईवेट लिमिटेड को देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने व 18 मई से पहले अवगत कराने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के बाद बिल्डर प्रबंधन ने विभिन्न एवेन्यू के एओए को ईमेल जारी कर अब राधा कृष्ण पार्क में कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। निवासियों ने आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन से शिकायत करते हुए समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। बिसरख पुलिस मामले की जांच कर रही थी। छह मई को बिसरख पुलिस ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी जिसमें राधा कृष्ण पार्क को कई सोसाइटी व अस्पताल के मध्य बताते हुए निवासियों को लाउडस्पीकर से होने वाली परेशानी पर अपनी सहमति जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें