फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: ग्रेनो में तापमान गिरने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं, दिनभर चिपचिपी गर्मी से परेशान लोग

Sun, 30 Aug 2026 07:01 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी

सार

तापमान गिरने के बावजूद यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। नमी और धूप के कारण उमस बढ़ गई है, जिससे चिपचिपी गर्मी महसूस हो रही है। लोग दिनभर असहज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र में मौसम में बढ़ी नमी के चलते तापमान में गिरावट के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पहले क्षेत्र का तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब तापमान में काफी गिरावट आ गई है। इसके बावजूद वातावरण में नमी अधिक होने और दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ रही है, जिससे लोगों को पूरे दिन चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

यमुना सिटी और जेवर क्षेत्र में पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ समय पहले तक तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम हो जाती थी। अब मौसम में बदलाव के साथ तापमान घटकर करीब 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की गर्मी से परेशानी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन

तापमान कम होने के बाद भी वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने के साथ नमी और गर्मी का असर बढ़ जाता है, जिससे वातावरण में चिपचिपाहट महसूस होती है। घरों और कार्यालयों के अंदर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पसीना आने और चिपचिपाहट के कारण लोग दिनभर असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें