फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में पार्किंग नहीं, गंगा घाट पर खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में उचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण अब लोग मजबूरी में दोपहिया वाहनों को गंगा घाट पर खड़ा करने लगे हैं। ऐसे में गंगा घाट वाहनों की पार्किंग में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन




रुड़की नगर निगम क्षेत्र से लेकर सोलानी पार्क पुल तक हर सप्ताह बुध पीठ बाजार लगता है। इस बाजार में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। भीड़ बढ़ने के साथ सुरक्षित पार्किंग स्थल न होने की समस्या भी विकराल रूप ले लेती है।



बाजार में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिलती जिसके कारण लोग गंगा घाट को ही पार्किंग समझकर वहां दोपहिया वाहन खड़े कर दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक शहर में वैकल्पिक और व्यवस्थित पार्किंग स्थल तैयार नहीं किए जाते तब तक ऐसी अव्यवस्था बनी रहेगी।
विज्ञापन


शहर में पार्किंग की कमी और गंगा घाट पर पार्किंग से साफ है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो त्योहारों व भीड़भाड़ वाले दिनों में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। पार्किंग व्यवस्था न होने का असर शहर के ट्रैफिक पर भी साफ दिखता है। रोजाना कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रहती है।



जाम लगने से स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक सभी प्रभावित होते हैं। कई बार वाहन घंटों तक रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं जिससे समय बर्बाद होता है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की कि बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए शहर में शीघ्र पार्किंग व्यवस्था को बनाया जाए ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें