फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोवंश के चारे की व्यवस्था में किसी की रुचि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-व्यवस्था के लिए बनाए गए डोनेशन बैंक का खाता जीरो बैलेंस हुआ
विज्ञापन

-दानदाताओं से नहीं मिला अपेक्षित सहयोग, डीएम की अपील की अनसुनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में गोवंश के चारे की व्यवस्था करने के लिए बनाया गया डोनेशन बैंक खाता खाली है। दानदाताओं से पैसा नहीं मिलने के कारण बैंक खाता जीरो बैलेंस से भी नीचे चला गया है। हालांकि खाता खोलने के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी, पशुपालन विभाग समेत विभागों के अधिकारियों ने दानदाताओं से भूसा समेत हरे चारे के लिए सहयोग करने की अपील की थी।
गौतमबुद्धनगर में 18 गोशाला में करीब सवा दस हजार गोवंश रह रहा है। गोवंश को पर्याप्त चारे की व्यवस्था करने के लिए चार साल पहले प्रशासन ने दानदाताओं से सहयोग राशि एकत्र करने के लिए बैंक खाता खोला गया था। जिसमें दानदाताओं से सहयोग राशि देने का आह्वान किया था। तत्कालीन जिलाधिकारी ने भी समाजसेवी, उद्योगपति और व्यापारियों से आहवान किया था। कुछ लोगों ने शुरू में सहयोग किया। उसका इस्तेमाल कर लिया गया। कुछ माह से दानदाताओं ने सहयोग नहीं किया है। सहयोग राशि नहीं मिलने के कारण बैंक खाता इन दिनों जीरो बैलेस से भी नीचे चला गया है। जिसको लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारी चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दानदाता गोवंश के लिए सहयोग राशि नहीं दे रहे है। जिससे बैंक खाता का बैलेंस जीरो से भी कम पहुंच गया है। अब कई विभागों से सहयोग लेकर दानदाताओं से अपील की जाएगी।
-अरुण कुमार सचान, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गौतमबुद्धनगर
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें