फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लास्ट माइल कनेक्टिविटी का अब नहीं लेना पड़ेगा लाइसेंस : मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब मेट्रो के लाइसेंस के साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी का अलग लाइसेंस लेने की आवश्यकता नहीं होगी। मेट्रो लाइसेंस में ही यह अनुमति शामिल की जाएगी। उन्होंने कहा कि लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुगम यातायात व्यवस्था की रीढ़ है और इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम में 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ई-वाहनों की संख्या बढ़ाने, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और पार्किंग की समस्या पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता जताई। साथ ही नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देने की बात कही। इस अवसर पर शहरी परिवहन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों, नगर निकायों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। चेन्नई मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का पुरस्कार मिला, जबकि उदयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बेस्ट नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट सिटी घोषित किया गया। ब्यूरो

मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का लोगो और वेबसाइट लॉन्च करते हुए घोषणा की कि अगला, 19वां अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन 23 से 25 अक्तूबर, 2026 को भुवनेश्वर में होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें