फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्भवती विवाहिता की मौत, पति, सास और जेठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती विवाहिता की हुई मौत पर ससुरालियों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सैंया के अयेला निवासी हरी सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संध्या 24 की शादी बाह के टीचर्स कॉलोनी निवासी हिमांशू भदौरिया के साथ 28 नवंबर 2023 की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे थे। उन्होंने बताया कि 4 नवंबर को पति ने उसके साथ मारपीट की थी। 5 नवंबर को फोन पर संध्या की हालत खराब होने की जानकारी दी थी। सूचना पर दिल्ली गेट स्थित एक अस्पताल में पहुंचे तो पता चला कि बेटी को जहर दिया गया है। संध्या के साथ गर्भस्थ शिशु भी मौत हो गई। बाह पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति हिमांशू भदौरिया, सास ऊषा देवी, जेठ गौरव सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें