फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 29 होटलों में अग्निशमन सुरक्षा नहीं, बिजली-पानी कनेक्शन कटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले 45 से अधिक होटलों में अग्निशमन विभाग ने की जांच तो हुआ खुलासा
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हुई जांच, सुधार नहीं हुआ तो सीलिंग की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
नोएडा-ग्रेनो के 45 से अधिक होटलों की जांच में 29 में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिली है। ऐसे इनके बिजली-पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके बावजूद अग्निशमन व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो होटल सील होंगे। अग्निशमन विभाग की टीम अन्य होटलों की भी जांच कर रही है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने तीन दिन तक जांच की तो 29 होटल मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे। साथ ही, प्रवेश-निकासी के लिए अलग से कोई व्यवस्था भी नहीं थी। सभी में एक ही सीढ़ी थी। इससे आपदा के दौरान लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है। होटल संचालकों के पास फायर एनओसी भी नहीं थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि तय समय में अग्निशमन व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया। इस कारण अब इन होटलों के बिजली व पानी कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में हुई थी युवती की मौत

मई 2024 में नोएडा सेक्टर-104 स्थित होटल मून में चौथी मंजिल पर आग लगने के बाद युवक-युवती फंस गए थे। इसमें युवती की मौत हो गई थी। वहीं, नोएडा के सेक्टर-62सी स्थित एक होटल में 19 नवंबर को बेसमेंट में आग लग गई थी। इसमें लाखों का सामान जल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें