ओमिक्रॉन-1 स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी के निवासियों का आरोप- मेंटेनेंस देने के बाद भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं
ग्रेटर नोएडा। मेंटेनेंस देने के बाद भी सोसाइटी में सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। लावारिस कुत्तों से निवासी परेशान हैं। सुरक्षाकर्मियों की कमी के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ये बातें रविवार को अमर उजाला संवाद में सेक्टर ओमिक्रॉन-1 स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी के निवासियों ने कहीं। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस चार्ज वसूले जाने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। खराब लिफ्ट की वजह से बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
निवासियों ने बताया कि हाउसकीपिंग स्टाफ के पास उपकरण तक नहीं होते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद समस्या का समाधान होता है। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस एजेंसी लंबे समय से काम कर रही है लेकिन उसके बाद कोई रिजर्व फंड तक नहीं है। यदि सोसाइटी में कोई बड़ी समस्या सामने आती है तो काम कैसे होंगे। उन्होंने बताया कि सिपेज की समस्या से निवासी जूझ रहे हैं। बेसमेंट की स्थिति बेदह खराब है। 1904 फ्लैट की सोसाइटी में कोई भी कंट्रोल रूम तक नहीं है। निवासियों ने कहा कि मेंटेनेंस एजेंसी को तत्काल हटाया जाना चाहिए।
सोसाइटी में कोई फंड की व्यवस्था नहीं है। कोई बड़ा काम कराना हो तो सब एक-दूसरे का मुंह देखेंगे। -स्मृति सिंह
मेंटेनेंस चार्ज लिया जाता है। सुविधाएं नहीं मिलतीं। कोई कर्मचारी आता भी है तो सही काम नहीं करता है। -प्रेमलता मित्तल
बिजली मीटर के जरिये मनमाने तरीके से मेंटेनेंस चार्ज काट लिया जाता है। सही जानकारी भी नहीं दी जाती। -मनीषा गौतम
सोसाइटी की लिफ्ट कभी भी बंद हो जाती है। कई बार बुजुर्ग और बच्चे फंस जाते हैं। इससे वे डर जाते हैं। -अनीता एरन
मेंटेनेंस बहुत खराब है। कर्मचारी समय पर नहीं आते। काम भी ठीक से नहीं करते है। लिफ्ट खराब है। -पुनीत
बैचलर सोसाइटी में आए दिन लड़ाई करते हैं। सभी बैचलर का सत्यापन किया जाना चाहिए। -नितिन चतुर्वेदी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन एक स्थित सुपटेक जार सोसाइटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद