फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रताड़ना से छात्रा की मौत के मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। छात्रा की आत्महत्या प्रकरण में नामजद आरोपी चंदन कुमार को अदालत ने मामले की परिस्थितियों को देखते हुए सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र से जुड़ा है। वादी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी ने उनकी बेटी को बेहतर पढ़ाई और नौकरी का सपना दिखाकर ग्रेटर नोएडा बुलाया और नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला कराया। साथ ही अपने कमरे के पास ही किराये पर कमरा दिलवाया। पुत्री पहले से अपने गांव के युवक के संपर्क में थी। मगर आरोपी इस संबंध का विरोध करता था। आरोपी लगातार युवती पर नजर रखता था। 25 अप्रैल की शाम युवती अपने मित्र से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसके कमरे पर पहुंच गया और फोन छीन लिया। इसके बाद युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी बीटेक शिक्षित युवक है। मृतका के भाई का मित्र था। उसी के कहने पर उसने युवती का कॉलेज में दाखिला कराया और पड़ोस में कमरा दिलवाया था। युवती ने तनाव में आत्मघाती कदम उठाया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को जमानत दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें