फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पर लगाम नहीं: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे से पांच गुना ज्यादा गति सीमा के नियम एलिवेटेड रोड पर टूटे

Sat, 30 Dec 2023 12:43 PM IST
शाहरुख खान रणजीत मिश्रा, अमर उजाला, नोएडा

सार

Noida Greater Noida Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रफ्तार पर लगाम नहीं लग रही है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से पांच गुना ज्यादा गति सीमा के नियम एलिवेटेड रोड पर टूटे हैं। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर महज 1103 वाहन चालकों ने निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में वाहन चलाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत पिछले 11 दिनों के सर्वे में नोएडा-ग्रेनो व यमुना एक्सप्रेसवे से पांच गुना ज्यादा एलिवेटेड रोड पर तेज गति में वाहन चलाए गए। गति सीमा के नियमों के उल्लंघन पर एलिवेटेड रोड पर 5,600 वाहनों के चालान हुए।
विज्ञापन


वहीं, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर 1032 और यमुना एक्सप्रेसवे पर 1103 चालकों ने तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाईं। जिले में 15 दिसंबर से चल रहा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 31 दिसंबर को समाप्त होगा। ठंड और कोहरे को देखते हुए तय अधिकतम गति सीमा को कम कर दिया गया है। यातायात और परिवहन विभाग इन दिनों 15 दिनों का सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चला रहा है।

पखवाड़ा के तहत 11 दिनों की निगरानी में पता चला कि सेक्टर-18 से 60 के बीच करीब 4.8 किमी लंबे एलिवेटेड रोड पर 5600 से अधिक वाहन चालकों ने गति सीमा के नियमों का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड के मुकाबले से शहर से गुजरने वाले नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर चालकों ने संयमित होकर वाहन चलाने का परिचय दिया है। यहां पिछले 11 दिनों में सिर्फ 1032 वाहन चालकों ने ही तय गति सीमा के नियम तोड़े। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे पर महज 1103 वाहन चालकों ने निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में वाहन चलाए।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे की वजह से 15 नवंबर से प्राधिकरण व यातायात विभाग ने दोनों एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड पर अधिकतम गति सीमा कम कर दी है। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में कराए गए 11 दिनों के सर्वे में एलिवेटेड रोड पर सबसे अधिक गति सीमा के नियम टूटे। एलिवेटेड रोड के सभी कट, प्रवेश और निकास प्वाइंट पर लगे कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। - अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक, नोएडा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें