पद से हटाया, चेयरमैन सहित तीन सदस्य बैठक से रहे दूर, 27 सदस्यों ने किया समर्थन
हथीन। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों पर सोमवार को पंचायत समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 30 सदस्यों में से 27 सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने एकमत से समिति के उपाध्यक्ष सुमेर सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया और पद से हटा दिया।
बैठक अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार की देखरेख में हुई। बैठक में शामिल न होने वाले वर्तमान चेयरमैन असलम, निवर्तमान उपाध्यक्ष सुमेर सिंह और सदस्य अनारो रहे।
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान बैलेट पेपर से कराया गया। अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने बैलेट पेपरों को उप-खजाना कार्यालय में जमा करा दिया। प्रस्ताव की प्रक्रिया और परिणाम के संबंध में जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है।
इसके साथ ही विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं लेखा अधिकारी को भी सूचना भेज दी गई है। संवाद