फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट में दो को जमानत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. बालमुकुंद ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास और गांजे की बरामदगी के अलग-अलग मामलों में नामजद दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

पहला मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। मुकदमा बैराठपुर गांव निवासिनी गायत्री देवी की तहरीर पर दर्ज हुआ। आरोप है कि 3 जून 2025 की शाम को 6 बजे नाबदान का पानी बहने के विवाद को लेकर आरोपियों ने हमला कर मारपीट की। इसमें माधव, अमरजीत और गुंजा को गंभीर चोटें आईं। मामले में आरोपी अभिषेक की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। दूसरा मामला कोपागंज थाना क्षेत्र का है। एसआई पंकज यादव ने 13 अगस्त को आरोपी को 2 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। मामले में आरोपी मधुबन थाना क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी अमन सिंह की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें