फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना का डीपीआर केंद्र को आज भेजेगा एनएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो परियोजना का डीपीआर केंद्र को आज भेजेगा एनएमआरसी
विज्ञापन

-यूपी कैबिनेट में परियोजना को मिल चुकी है मंजूरी, 40-40 प्रतिशत नोएडा व ग्रेनो प्राधिकरण देंगे परियोजना की लागत

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्वा मेट्रो के सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नॉलेज पार्क तक मेट्रो की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बृहस्पतिवार को केंद्र में पहुंच जाएगी। पिछले दिनों यूपी कैबिनेट में इस मेट्रो परियोजना को मंजूरी मिली थी। इसके बाद कैबिनेट नोट नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मिला। फिर इस नोट के आधार पर मेट्रो कॉरपोरेशन केंद्र में डीपीआर भेजेगा। मंत्रालय स्तर पर पहले शहरी विकास मंत्रालय और फिर वित्त मंत्रालय में डीपीआर का परीक्षण होगा। इसके बाद पीआईबी की मंजूरी के बाद केंद्र की कैबिनेट में परियोजना जाएगा। इस परियोजना में 40-40 प्रतिशत लागत नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और 20 प्रतिशत केंद्र देगा। एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया, मंत्रालय में डीपीआर भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार टीम डीपीआर व यूपी सरकार का कैबिनेट नोट लेकर जाएगी।
विज्ञापन

एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से नया रूट शुरू होकर ब्लू लाइन के सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन के पास जाएगा। यहां पर ब्लू और एक्वा लाइन का कॉमन प्लेटफार्म बनेगा। नई डीपीआर से मेट्रो रूट पर 2 स्टेशन, -2.48 किलोमीटर लंबाई और 794 करोड़ रुपये लागत बढ़ गई है। अब इस रूट की लागत 2991 करोड़ रुपए तय की गई है। पहले 2197 करोड़ रुपए तय किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो चलने की शुरूआत में करीब सवा लाख राइडरशिप इस रूट पर रहेगी। इस बार मेट्रो का जो रूट बनाया गया है वह पहले के मुकाबले करीब ढाई किलोमीटर लंबा है। पहले 14.958 किलोमीटर लंबा रूट बनाया गया था जो अब 17. 435 किलोमीटर लंबा हो गया है। इस रूट पर अब सेक्टर-61 स्टेशन पर दिल्ली से आ रही ब्लू और ग्रेनो वेस्ट जाने एक्वा मेट्रो लाइन जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें