फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर शोक: नोएडा पहुंचे नितिन नबीन, बीएल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेता; दी श्रद्धांजलि

Mon, 14 Sep 2026 08:17 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती के निधन पर सोमवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ नेता नोएडा पहुंचे। बीएल संतोष, तरुण चुग और महेंद्र नाथ पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कलराज मिश्र से मुलाकात की।
विज्ञापन
सत्यवती को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, वरिष्ठ नेता महेंद्र नाथ पांडेय समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारी सोमवार को पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के आवास पर पहुंचे। सभी नेताओं ने उनकी पत्नी सत्यवती के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती का 13 सितंबर, रविवार को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य राजनीतिक हस्तियां उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रही हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने कलराज मिश्र से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें