फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी के लिए न्यायालय की शरण में भी जा सकते हैं एयरपोर्ट प्रभावित युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा बोले, पहली बार सितंबर 2025 में हुआ था नौकरी का इंटरव्यू, पूरा साल बीता लेकिन नहीं मिल रही है नौकरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रभावित युवा अब अपने हक की लड़ाई के लिए न्यायालय की शरण में भी जा सकते हैं। युवाओं का कहना है कि अगर उनकी आवाज न सुनी गई तो वह न्यायालय का सहारा लेंगे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट प्रभावित युवा देवेंद्र ने बताया कि 2019 में जब एयरपोर्ट के लिए पहले चरण में जमीन अधिग्रहित की गई थी, तब उन्हें सरकार ने रोजगार देने का वादा किया था। उन्होंने रोजगार के लिए सरकार की ओर से मिलने वाले 5 लाख रुपये छोड़ दिए थे। लेकिन 8 साल बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। युवाओं ने बताया कि पहली बार नौकरी के लिए उनका साक्षात्कार 11 सितंबर 2025 को हुआ था, लेकिन उसके बाद से नौकरी किसी को नहीं मिली। बेरोजगारी के एक साल पूरे होने पर वह सभी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी जाकर अपनी समस्याएं रख चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब वह अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए योजना तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें