फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्या की आरोपी महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी को निरंजनी अखाड़े ने किया निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अलीगढ़ में बीते 26 सितंबर को हुए शोरूम मालिक हत्याकांड की आरोपी महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने निष्कासित कर दिया है। उन्होंने यूपी सरकार से अन्नपूर्णा गिरी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने और कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की है।
विज्ञापन

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि उन्होंने अन्नपूर्णा गिरी को ना तो कभी दीक्षा दी और ना ही वह उनकी शिष्य हैं। उन्होंने जो किया है वह बेहद निंदनीय है। अन्नपूर्णा गिरी पर हत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोप लगने से अखाड़े की छवि भी धूमिल हो रही थी। इसलिए उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। अब उनका निरंजनी अखाड़े से कोई लेना देना नहीं है।
भगवा की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर सनातन धर्म को बदनाम कर रहे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कराकर अन्नपूर्णा गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलानी चाहिए। इससे कोई और व्यक्ति संत के चोले में अपराध करने की हिम्मत ना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें