नोएडा सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) अपने केंद्रों के माध्यम से देश की आंगनबाड़ी और बालवाटिका कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करेगा। इसके लिए लिए एनआईओएस पूरे देश में प्रशिक्षण शिविर चलाएगा, जिसमें इन्हें नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत मार्च से होगी।
एनआईओएस की निदेशक सरोज शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग बोर्ड का पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा।
इसके बाद बच्चों को संयुक्त शिक्षा देने के लिए आंगनबाड़ी और बालवाटिका कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद यह कार्यकत्रियां छोटे बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकेगी।