फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 1,854 विद्यालयों ने 2,265 नवाचार आइडिया किए अपलोड, मंडल में पाया तीसरा स्थान

Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नवाचार और तकनीकी सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत बिल्डथॉन प्रतियोगिता में जिला मंडल में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। 1,854 पंजीकृत विद्यालयों में से 2,265 ने अपने नवाचार आइडिया पोर्टल पर अपलोड किए हैं। इसमें 31150 टीमों ने हिस्सा लिया। बिल्डथॉन के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों की टीम बनाकर पोर्टल पर पंजीकरण कराने और फिर आइडिया सबमिट करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

जिले के सभी विद्यालयों में विकसित भारत बिल्डथॉन-2025 के तहत छात्र-छात्राओं की टीमें बनाई जानी थी। यह जिम्मेदारी बेसिक और माध्यमिक शिक्षा दोनों को सौंपी गई। प्रशासन की बार-बार चेतावनियों और शासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद विद्यालयों ने दिलचस्पी दिखाई। 71.90 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया। परिणामस्वरूप, जिला नवाचार इस दौड़ में मंडल के दो जिलों को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसमें अमेठी ने 70.97 व सुल्तानपुर ने 68.57 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है। बाराबंकी पहले और अयोध्या दूसरे स्थान पर हैं।
जिले के स्कूलों ने पंजीकरण में उत्साह दिखाया, लेकिन नवाचार प्रस्तुत करने में कुछ दिक्कतें भी आईं। ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे विषयों पर आइडिया अपलोड करने की शासन की सख्त मंशा के बाद विद्यालयों ने अच्छी पहल की। इस प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट प्रोजेक्टों को राष्ट्रीय स्तर पर एक करोड़ रुपये तक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि इसके लिए निर्णायक समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें