पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि मामले की विवेचना अंतिम चरण में है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके बाद सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी।
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में चर्चित निक्की हत्याकांड मामले में परिजनों ने शुक्रवार को सूरजपुर स्थित मुख्यालय में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने न्याय दिलाने की मांग दोहराई। पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि मामले की विवेचना अंतिम चरण में है और जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके बाद सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। जिससे दोषियों को शीघ्र सजा मिल सके। पुलिस आयुक्त ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होगी।
वहीं, निक्की के परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। लेकिन वह न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और अदालत से उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा। परिजनों का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना ही उनकी दिवंगत बेटी की आत्मा को शांति देगा।