फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड मामला : अगली सुनवाई 23 को, बहन कंचन की होगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अगस्त 2025 को जलने से हुई थी 26 साल की निक्की की मौत, ससुराल पर था आरोप
विज्ञापन

मुख्यारोपी पति अब भी जेल में, सास, जेठ और ससुर को मिल चुकी है जमानत
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सिरसा गांव के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। बृहस्पतिवार को होने वाली सुनवाई में सरकारी अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद नहीं हुए। इस कारण जिला अदालत में सुनवाई नहीं हो पाई। बृहस्पतिवार को निक्की की बहन कंचन की गवाही होनी थी।
21 अगस्त 2025 को सिरसा गांव में 26 साल की निक्की भाटी की जलने से मौत हो गई थी। आरोप ससुराल वालों पर है। पुलिस जांच और 500 पन्नों की चार्जशीट के अनुसार, यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश थी। हत्या का कारण निक्की का ब्यूटी पार्लर चलाना और सोशल मीडिया पर रील बनाना था। उसके ससुराल वालों को यह सब पसंद नहीं था। इसके अलावा निक्की द्वारा पति के अवैध संबंधों का विरोध भी विवाद की बड़ी वजह थी। केस में निक्की के 6 साल के बेटे का बयान सबसे बड़ा सबूत है। उसने बताया था कि कैसे उसके पिता ने मां को मारा, उन पर कुछ डाला और फिर लाइटर से आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मुख्यारोपी पति विपिन भाटी को 23 अगस्त 2025 को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सास दयावती, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया था। हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेठ रोहित भाटी, ससुर सत्यवीर और सास दयावती को जमानत दे दी थी। वहीं, मुख्यारोपी पति विपिन भाटी फिलहाल जेल में है। उसकी जमानत पर सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें