ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित पीपल महादेव मंदिर में आठ अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से हनुमान छठी के उपलक्ष्य पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे से भंडारे की शुरुआत हुई, जबकि रात्रि सात बजे से जागरण का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में संजय सिंघल, सरोज कुमार गुरुजी, सावरमल गोयल, विपिन, गौरव गर्ग और अशोक गोयल सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।