फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद से मिले निखिल सिंघल, नोएडा के नागरिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Fri, 30 Oct 2026 03:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इस दौरान फ्लैटों की लंबित रजिस्ट्री, मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार, बुनियादी सुविधाओं में सुधार, सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षा तथा नोएडा के समग्र विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया।
विज्ञापन
इमरान मसूद से मिले निखिल सिंघल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद से मुलाकात कर नोएडा के प्रमुख नागरिक मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान नोएडा के हाईराइज सोसायटियों में रहने वाले लाखों निवासियों की समस्याओं और शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान फ्लैटों की लंबित रजिस्ट्री, मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार, बुनियादी सुविधाओं में सुधार, सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था, सुरक्षा तथा नोएडा के समग्र विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया।

निखिल सिंघल ने कहा कि नोएडा तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन यहां के निवासियों को आज भी कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। फ्लैटों की रजिस्ट्री और बेहतर सार्वजनिक परिवहन जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नोएडा के नागरिकों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद करना उनकी प्राथमिकता है। मुलाकात को नोएडा के नागरिक मुद्दों को राजनीतिक एवं नीतिगत स्तर पर प्रमुखता से उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें