फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सख्ती: दो हजार से अधिक मरीजों वाले 10 जनपद में रात्रि कर्फ्यू, कई जगह बदला गया समय

Thu, 15 Apr 2021 02:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

कई जनपद ऐसे हैं जहां पहले से नाइट कर्फ्यू था, लेकिन अब वहां इसके समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
रात्रि कर्फ्यू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कई जनपदों के लिए सख्त आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बलिया, मेरठ, गोरखपुर, गाजियाबाद सहित सभी 10 जनपद जहां 2000 से अधिक एक्टिव केस हैं वहां रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया है। सीएम ने कहा कि आज रात से ही आदेश लागू किए जाएंगे। इनमें कई जनपद ऐसे हैं जहां पहले से नाइट कर्फ्यू था, लेकिन अब वहां इसके समय में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन

 


उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। हर रोज संक्रमितों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रमुख विपक्षी दल के नेता अखिलेश यादव तक कोरोना पॉजिटिव होकर खुद को आइसोलेट कर चुके हैं। प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 20,510 नए मामले पाए गए हैं। जो कि अब तक का रिकॉर्ड है। ये जानकारी प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4,517 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 11 हजार 835 है।



बोर्ड परीक्षा को टालने का निर्णय
योगी सरकार ने फिलहाल बोर्ड परीक्षा को टालने का निर्णय लिया है। अगले आदेश तक इन्हें स्थगित कर दिया गया है साथ ही 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें