बता दें कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 के पास एक दर्दनाक हादसे में हुई, जिसमें उनकी कार पानी में डूब गई। एनडीआरएफ की टीम ने घटना के लगभग तीन दिन बाद पानी में डूबी हुई कार को बाहर निकाला। कार के शीशे और सनरूफ टूटे हुए पाए गए, जो संभवतः पानी के अत्यधिक दबाव के कारण हुआ होगा।
इस मामले में, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को हटा दिया गया है, जो जांच की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष जांच दल (SIT) पहले ही नोएडा पहुंच चुकी है और इंजीनियर युवराज की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, SIT टीम नोएडा अथॉरिटी में भी जांच के लिए पहुंची है।
नॉलेज पार्क पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रवि बंसल पुत्र प्रकाश चंद, निवासी फ्लैट नंबर डी-76, मंगलम रेजिडेंसी अपार्टमेंट, सेक्टर 21(डी), फरीदाबाद, हरियाणा और सचिन करनवाल पुत्र गोपाल करनवाल, निवासी फ्लैट नंबर बी-6, बिल्डिंग नंबर ए-11, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन 2, साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों को एक मामले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।