फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखरे दूल्हे के अरमान: सेहरा बंधने से पहले आई दुल्हन की मौत की खबर, चंद घंटों के बाद जानी थी बरात

Tue, 21 Apr 2026 10:38 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)

सार

मंगलवार को शादी के दिन दुल्हन की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। दूल्हे के घर मुरादगढ़ी में खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार नोएडा रवाना हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के गांव मुरादगढ़ी में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन की मौत की खबर दूल्हे के घर पहुंची। मंगलवार को दोनों की शादी थी और परिवार के लोग बरात की तैयारी कर रहे थे। तभी दुल्हन के परिवार से इस अनहोनी की खबर दूल्हे के परिवार को दी गई। जिसके बाद सारी खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन


गांव मुरादगढ़ी निवासी बिजेंद्र सिंह के बेटे कौशल का विवाह बुलंदशहर के थाना काकोढ़ क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक की बेटी से होना था। पूर्व सैनिक वर्तमान में नोएडा में रहते हैं और बरात रबूपुरा से नोएडा जानी थी। मंगलवार को दूल्हे का परिवार बरात उठाने की तैयारी में जुटा था, तभी युवती की मौत की खबर आ गई। जिसके बाद परिवार में मातम छा गया और परिवार के लोग सीधे नोएडा रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात बीमारी के कारण युवती की मौत हुई है। जिसके बाद परिवार के लोग उसे ककोड़ लेकर आए और यहीं पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें