फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 800 मीटर दौड़ और शॉटपुट में बने नए विश्वविद्यालयी रिकॉर्ड

विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दौड़तीं महिला ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट-2025 का आगाज हो गया। पहले दिन दो नए विश्वविद्यालयी रिकॉर्ड बने। कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज (केआरडीसी) भटनी के ज्ञान सिंह यादव ने 800 मीटर दौड़ और वहीं के रुद्र नारायण पांडेय ने शॉटपुट में रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहले दिन कल्पनाथ राय कॉलेज और डीडीयू ने नौ-नौ पदक जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ 800 मीटर दौड़ के साथ हुआ। इसमें ज्ञान सिंह यादव ने 800 मीटर की दौड़ एक मिनट 57.56 सेकंड के साथ पूरी कर रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब तक यह रिकॉर्ड दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के अशोक कुमार के नाम था। अशोक ने एक मिनट 58.61 सेकंड के समय के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। शॉटपुट में केआरडीसी के ही रुद्र नारायण पांडेय ने शॉटपुट में 14.74 मीटर की दूरी पर गेंद फेंककर नया रिकॉर्ड बनाया। अब तक यह रिकॉर्ड गुरुकुल पीजी कॉलेज चरखी ददरी के अजय कुमार यादव (14.48 मीटर) के नाम दर्ज था।

800 मीटर दौड़ में केआरडीसी के ऋषभ दूसरे और डीडीयू के हर्ष त्यागी तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में केआरडीसी के ही विष्णु पांडेय और डीडीयू के रीतेश यादव तृतीय रहे। 800 मी. दौड़ महिला वर्ग में केआरडीसी की पूनम निषाद प्रथम, संत विनोबा पीजी कॉलेज की आंचल पासवान द्वितीय और डीडीयू की संस्कृति पासवान तृतीय रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह शॉट पुट महिला वर्ग में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की ज्योति, डीडीयू की अंशिका सिंह और एमएमएम पीजी कॉलेज की सकीना, लंबी कूद में रामजी सहाय पीजी कॉलेज की निशा मौर्य, डीडीयू की अंजली राय और सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज की सुधा, लंबी कूद पुरुष में एसकेजीएन पीजी कॉलेज के रवि राय, नाथ चंद्रावत डिग्री कॉलेज के राहुल पासवान और डीडीयू के जय भारत यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में एसकेजीएन पीजी कॉलेज के रवि राय, केआरडीसी के विशांत और सेंट एंड्रयूज कॉलेज के सरफराज, महिला वर्ग में डीडीयू की रिया सिंह गौतम, केआरडीसी की निशा साहनी और डीडीयू की श्रेया सिंह, 5000 मी. पुरुष वर्ग में केआरडीसी के अनुज यादव, डीडीयू के राम सहाय भारद्वाज और अखिल भाग्य पीजी कॉलेज के महेंद्र सिंह, महिला वर्ग में केआरडीसी की पूनम निषाद, महंत अवेद्यनाथ डिग्री कॉलेज की खुशबू निषाद और श्यामा मल्ल डिग्री कॉलेज की आंचल कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।



पांच स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर केआरडीसी
कल्पनाथ राय डिग्री कॉलेज पहले दिन पांच स्वर्ण और चार रजत पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। मेजबान डीडीयू एक स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। पहले दिन कल्पनाथ राय कॉलेज की पूनम निषाद और एसकेजीएन पीजी कॉलेज के रवि राय ने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें