फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईकोटेक-3 में नया सबस्टेशन चालू, कटौती से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में नया सबस्टेशन चालू हो गया है, जिसके साथ ही औद्योगिक सेक्टर के अलावा आसपास के गांव के लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। वहां बिजली की कमी नहीं होगी। वहीं गर्मी में खपत बढ़ने के कारण एनपीसीएल पहले भी एक सबस्टेशन शुरू कर चुका है। साथ ही कई ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ा चुका है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की खपत भी बढ़ रही है। खपत 900 मेगावाट के करीब पहुंच चुकी है, लेकिन बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर पड़ रहा था। इस पर एनपीसीएल लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटा है। मंगलवार को कंपनी ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में 33/11 केवी सबस्टेशन का संचालन शुरू किया है। इससे औद्योगिक सेक्टर के साथ कुलेसरा, हल्दौनी, हबीबपुर, अलावर्दीपुर, जलपुरा और सुत्याना गांव को काफी फायदा होगा। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा का कहना है कि अब सबस्टेशनों की संख्या 73 हो चुकी है। पिछले माह साइट-4 में भी 12.5 एमवीए का नया सबस्टेशन चालू किया था। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें