फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण और भीड़भाड़ रोकने के लिए नई हरित योजना लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
-एम्स के बाहर बढ़ते ट्रैफिक, अतिक्रमण और प्रदूषण मामले में दायर हुई थी याचिका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। देश के सरकारी अस्पतालों में प्रदूषण और भीड़भाड़ की समस्या से निपटने के लिए अब एक नई हरित योजना (ग्रीन प्लान) लागू की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को बताया है कि इस योजना के तहत अस्पतालों को साफ-सुथरा, पर्यावरण के अनुकूल और मरीजों के लिए बेहतर बनाया जाएगा। यह योजना उस याचिका के बाद आई है, जिसमें दिल्ली के एम्स अस्पताल के बाहर बढ़ते ट्रैफिक, अतिक्रमण और प्रदूषण की शिकायत की गई थी।
इसके बाद एनजीटी ने स्वास्थ्य मंत्रालय से देशभर के अस्पतालों के लिए एक पर्यावरण प्रबंधन योजना (ईएमपी) तैयार करने को कहा था। नई योजना के तहत अस्पतालों को अपने डीजल जनरेटर सेटों में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण लगाना होगा और जहां संभव हो, सौर ऊर्जा का उपयोग करना होगा। बड़े अस्पतालों में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए एंटी-स्मॉग गन और एचईपीए फिल्टर सिस्टम लगाए जाएंगे। अस्पतालों के बाहर लगने वाले जाम को कम करने के लिए एकतरफा यातायात प्रणाली, आरएफआईडी स्टिकर और बूम बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग के लिए अलग जगह तय की जाएगी और फेरीवालों या अवैध दुकानों को हटाने के लिए पुलिस और नगर निगम की मदद ली जाएगी। अस्पतालों में भीड़ घटाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, टेली-कंसल्टेशन, शाम की ओपीडी, और एक मरीज-एक अटेंडेंट नीति लागू करने की सलाह दी गई है। अस्पतालों को अपने जैव-चिकित्सा कचरे का अलग-अलग निपटान, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना और गीले कचरे से खाद बनाने की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही, पारा आधारित उपकरणों को धीरे-धीरे बंद किया जाएगा ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुँचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें