फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नया फ्लाईओवर खुला, जाम से मिली निजात, समय-ईंधन की बचत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदनगरी से गगन सिनेमा चौक के बीच वजीराबाद रोड पर आवाजाही में सुधार
विज्ञापन

-
06 लेन का है नया नंदनगरी फ्लाईओवर
856 टन कार्बनडाइऑक्साइड उत्सर्जन घटेगा

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। नंदनगरी से गगन सिनेमा चौक के बीच वजीराबाद रोड पर बना छह लेन का फ्लाईओवर रविवार को जनता के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा, सांसद मनोज तिवारी और विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट के साथ इसका उद्घाटन किया। दिल्ली सरकार का कहना है कि फ्लाईओवर के शुरू होने से क्षेत्र के लाखों लोगों को जाम से निजात मिली है। वहीं, दिल्ली से गाजियाबाद की आवाजाही में भी सुधार होगा।



इस फ्लाईओवर का नंदनगरी, गोकुलपुरी, सीलमपुर, भजनपुरा, करावल नगर और यमुना विहार जैसे इलाकों के लोग लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। यहां से गुजरने वाले यात्रियों को रोजाना गगन सिनेमा और नंदनगरी चौक पर भारी जाम का सामना करना पड़ रहा था। सुबह दफ्तर जाने और शाम को घर लौटने के समय यह जाम कई-कई किलोमीटर लंबा हो जाता था। फ्लाईओवर खुलने से सबसे ज्यादा राहत दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों, और गाजियाबाद की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगी। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। मालवाहक ट्रकों को अब पहले की तरह चौराहों पर लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे माल ढुलाई समय पर होगी और परिवहन लागत में भी कमी आएगी।
विज्ञापन




प्रदूषण घटेगा, ईंधन बचेगा : दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि फ्लाईओवर शुरू होने के बाद जाम से निजात मिलेगी। हर साल करीब 856 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन घटेगा। यह उतना ही है जितना 35 हजार पेड़ सालभर में सोख सकते हैं। इसके अलावा हर दिन लगभग 8.06 लाख रुपये का ईंधन बचेगा और करीब 14,667 घंटे यात्रियों का कीमती समय बचेगा। फ्लाईओवर खुलने के साथ ही नंदनगरी और गगन सिनेमा चौक पर सिग्नल हटा दिए गए हैं। चौराहों पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कई यू-टर्न बनाए गए हैं। नंदनगरी के पास स्थित मीडियन रोड और आईजीएल सीएनजी पंप की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। अब इन स्थानों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक यू-टर्न का इस्तेमाल करना होगा। इससे ट्रैफिक फ्लो लगातार बना रहेगा।





35 फीसदी बिजली की बचत

छह लेन के फ्लाईओवर की लंबाई 1.5 किलोमीटर और चौड़ाई 22 मीटर है। सड़क पर ऊर्जा बचाने के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं जिससे 35 फीसदी बिजली की बचत होगी। साथ ही, वर्षा जल संचयन की व्यवस्था भी भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों के तहत की गई है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि इससे स्थानीय भूजल स्तर को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन






देरी से बढ़ी फ्लाईओवर की लागत

फ्लाईओवर का निर्माण 14 माह देरी से पूरा हुआ। 27 पेड़ों को हटाने की अनुमति न मिलने से काम रुका रहा। बाद में पेड़ों को दूसरी जगह प्रत्यारोपित कर काम को आगे बढ़ाया गया। इससे लागत 29 करोड़ रुपये बढ़ गई और कुल 180 करोड़ रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें