फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी से बात करने के विरोध पर भांजे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंच विहार कॉलोनी में एक महिला से बात करने का विरोध करने पर उसके पति और भांजे पर जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू और बर्तन से किए कई वार में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भांजे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति का गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार की है पुलिस ने रविवार को मामले में पड़ोस में किराये पर रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक, प्रवेश उर्फ राहुल अपने परिवार के साथ पंच विहार कालोनी में किराये पर रहता है। उसके घर पर उसका भांजा आयुष भी शनिवार को घर पर ही था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाले मूलरूप से बरेली निवासी मोहम्मद अफजल और मुरादाबाद के अवनीश शर्मा प्रवेश की पत्नी से बात करने लगे। इसका प्रवेश और आयुष ने विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। महिला से बात करने के विरोध पर आक्रोशित मोहम्मद अफजल व अवनीश ने प्रवेश और आयुष पर चाकू व चाय बनाने के बर्तन से हमला किया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल प्रवेश को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शाहबेरी से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि आरोपियों ने छींटाकशी का विरोध करने पर घटना की है। पुलिस का कहना है कि घायल प्रवेश के बयान लिए जाएंगे और घटना की कोई और वजह अन्य आरोपी के नाम सामने आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पक्ष किराये पर पड़ोस में रहते हैं। एक पक्ष की महिला से दूसरा पक्ष कूलर के पानी को लेकर बात कर रहा था। इसका महिला के पति और भांजे ने विरोध किया। इसी बात पर आरोपियों ने हमला कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद में घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। जल्द उसके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें