फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दशहरा की छुट्टी में घर नहीं जाएंगे नेपाली छात्र, परिजनों से फोन पर जान रहे हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्रों ने दशहरा पर घर जाने की योजना को टाल दिया है। उनका कहना है कि वह काफी उत्साह में थे कि वह त्योहार में घर जाएंगे। इसके लिए उन्होंने पहले से ही टिकट भी बुक करा लिए थे। देश में जारी हिंसक विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक उथल-पुथल के चलते उन्होंने प्लान कैंसल कर दिया है। उन्होंने बताया कि वह लगातार अपने परिजनों से संपर्क कर उनकी हालचाल जान रहे हैं। उन्हें अपनी की चिंता भी है।

देश (नेपाल) में सोशल मीडिया के बंद होने से विरोध हो रहा है। यह सरासर गलत बात है। युवाओं ने नेताओं के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ अभियान चलाया है। देश में भ्रष्टाचार के दीमक ने निवासियों को चूस लिया है। देश आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नौकरी किसी को मिल नहीं रही है। सभी परेशान हैं। घर में लगातार लोगों से बात हो रही है। हिंसा कोई समाधान नहीं है। हिंसा के कारण देश का काफी नुकसान हो चुका है। अमलेंग्शा, मेडिकल छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन



फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने देश, परिवार और संस्कृति से जुड़ा हूं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नेपाल में सांस्कृति, राजनीतिक, सामाजिक घटनाओं का अपडेट मिलता रहा था। मैं परिवार से मिलने के लिए उत्साहित था लेकिन उन्होंने मुझे तब तक यहां ही रहने की सलाह दी है जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही शांति बहाल होगी। -निश्चल, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें