फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफाई ना सुरक्षा और पार्कों का रखरखाव, समस्याओं का लगा अंबार

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की स
विज्ञापन
टर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 सेक्टर निवासियों ने कहा शिकायतों की नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। काफी समय से सीवर, ड्रेन, नालों की सफाई नहीं हुई हैं। पार्कों में लंबे समय से घास की कटाई नहीं हुई है। बाउंड्रीवॉल पर तार फेंसिंग नहीं होने से सेक्टर में चोरी की वारदात होती हैं। सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। साफ-सफाई नहीं होने जैसी समस्याएं प्रतिदिन परेशान करती हैं। यह सभी बातें ओमीक्रॉन-3 के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला सेक्टर संवाद कार्यक्रम के दौरान बताईं।

निवासियों का कहना है कि सेक्टर में चारों ब्लॉकों में करीब 14 पार्क बने हुए हैं। लेकिन रखरखाव नहीं होने से उनमें लंबी-लंबी घास उग आई हैं। वहीं, खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों और खरपतवार के कारण वहां कीड़े-मकौड़े या जहरीले जीव पनप रहे हैं। सेक्टर के घरों में पहुंच रहे हैं। वहीं, पार्कों में बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था भी नहीं है। साथ ही हाईमास्ट लाइट भी नहीं लगी हुई हैं। वहीं, सेक्टर की बाउंड्रीवॉल के ऊपर तार फेंसिंग नहीं लगी हुई है। जिससे सेक्टर में वाहनों के टायर तक चोरी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसको कई बार प्राधिकरण के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है। निवासियों ने बताया कि सेक्टर में स्ट्रीट लाइट खराब है। ग्रेनो प्राधिकरण की ओर से टेंडर निकलने के बाद भी सेक्टर में साफ-सफाई नहीं हो रही हैं। ड्रेन, सीवर, नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई हैं। इससे हल्की बारिश में भी सेक्टर में जलभराव की स्थिति हो जाती हैं। वहीं, सेक्टर लावारिस गोवंश व कुत्तों का आतंक मचा हुआ हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लॉट में उगी झाड़ियों और खरपतवार के कारण वहां कीड़े-मकोड़े जीव पनप रहे हैं। सेक्टर के घरों में पहुंच रहे हैं। - दर्शन सिंह

ड्रेन, सीवर, नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई हैं। इससे हल्की बारिश में भी सेक्टर में जलभराव की स्थिति हो जाती हैं।- सुरेंद्र सिंह तोमर

सेक्टर में चारों ब्लॉकों में करीब 14 पार्क बने हुए हैं। लेकिन रखरखाव नहीं होने से उनमें लंबी-लंबी घास उग आई हैं। - राजा मावी
सेक्टर की बाउंड्रीवॉल के ऊपर तार फेंसिंग नहीं लगी हुई है। जिससे सेक्टर में वाहनों के टायर तक चोरी हो रहे हैं। - सुधीर सिंह
सेक्टर में स्ट्रीट लाइट खराब है। ग्रेनो प्राधिकरण की ओर से टेंडर निकलने के बाद भी सेक्टर में साफ-सफाई नहीं हो रही हैं। - बृजेश कुमार
करीब तीन से चार महीने पहले टेंडर निकलने के बाद भी सेक्टर में सफाई नहीं हो रही हैं। केवल 10 प्रतिशत तक ही कार्य हुआ हैं। - अनिल शर्मा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की स

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की स

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की स

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की स

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की स

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन तीन में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें