फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की नियंत्रक सीमा शर्मा ने गेहूं खरीद कार्यों को लेकर विशेष बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन इंतजामों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी स्तर पर गेहूं खरीद कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा इस कार्य में लापरवाही की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गेहूं खरीद का कार्य एक अप्रैल से शुरू कर दिया गया है और प्रशासन द्वारा इसके लिए सभी पुख्ता प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में खरीद कार्य पर निरंतर नजर रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं। किसानों व व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारी मंडी में किसानों व अन्य कामगारों के लिए पानी व शौचालयों की व्यवस्था व उन्हें दुरुस्त रखना भी सुनिश्चित करें। मंडी में बिजली, बारदाना आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए। अगर किसी भी कार्य में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केंद्रों में अब तक खरीद एजेंसियों द्वारा 30620 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इनमें से अब तक पुन्हाना अनाज मंडी में सबसे अधिक 14836 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसमें एफसीआई द्वारा 5726 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 9110 गेहूं खरीदा गया है।
उन्होंने बताया कि नूंह अनाज मंडी में 11226 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसको हैफेड द्वारा 2495 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 8731 मीट्रिक टन गेंहू खरीदा गया है। तावडू़ अनाजमंडी में 2166 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जिसे हरियाणा वेयर हाउस द्वारा खरीदा गया। इसी प्रकार फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में अब तक 1770 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जिसको हरियाणा वेयर हाउस द्वारा खरीदा गया। इसी प्रकार पिनगवां अनाज मंडी में 622 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउस द्वारा खरीदा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मंडी में किसानों को गेहूं लाने के लिए शेड्यूल बनाया गया है। इस संदेश के आने के बाद तिथि और मंडी को लेकर किसानों को चिंता नहीं करनी पड़ेगी। गेट पास की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी, जिसमें मोबाइल पर किसानों को मैसेज जाएगा और ओटीपी आएगा। गेहूं की खरीद ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही की जाएगी। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गेहूं का उठान समय पर हो, यदि समय पर उठान नहीं किया जाएगा तो सरकार के नियमानुसार जुर्माना लगाने का प्रावधान भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को 48 घंटे में भुगतान हो और बारदाने की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें