ग्रेटर नोएडा। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की। इसमें विभाग वार असंतुष्ट फीडबैक और स्पेशल क्लोज से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीआईओएस, डीपीओ व यूपीपीसीएल की लापरवाही मिली है। निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं मिले। संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि डीआईओएस, डीपीओ, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड समेत कई अन्य विभाग की शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक असंतुष्ट मिला है। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ताहीन मिला। इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित उच्च अधिकारी व शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।