फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट की सुरक्षा में लापरवाही: बिजली नहीं, मैकेनिकल फॉल्ट से अटक रहीं लिफ्टें, 23 सोसायटियों को नोटिस

Tue, 27 Oct 2026 04:32 AM IST
Digvijay Singh नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

नोएडा व ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों, मॉल और अन्य इमारतों में लिफ्टों की सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कहीं लिफ्ट ऑपरेटर और टावर गार्ड तैनात नहीं मिले तो कहीं कई लिफ्ट बंद मिलीं।
विज्ञापन
लिफ्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा व ग्रेटर नोएडा की सोसायटियों, मॉल और अन्य इमारतों में लिफ्टों की सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कहीं लिफ्ट ऑपरेटर और टावर गार्ड तैनात नहीं मिले तो कहीं कई लिफ्ट बंद मिलीं। कुछ जगह मोटर और रोप के रखरखाव में कमी मिली जबकि कई लिफ्टों में इंटरकॉम, कैमरे और ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस भी ठीक से काम नहीं कर रहे थे। विद्युत सुरक्षा विभाग की जांच में सामने आई इन खामियों के बाद 23 सोसायटियों व 3 अन्य परिसरों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने कार्रवाई के लिए प्रशासन और प्राधिकरण को भी रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाओं को अक्सर बिजली कटने से जोड़ दिया जाता है, जबकि सामान्य स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर रुक जाती है। लिफ्ट के बीच में अटकने की वजह मैकेनिकल फॉल्ट भी हो सकता है। ऐसे में नियमित रखरखाव और आपातकालीन सुरक्षा प्रणालियों का दुरुस्त रहना जरूरी है। अधिकारियों के मुताबिक, रखरखाव में लापरवाही से रोप की घिसावट बढ़ सकती है और उसके टूटने का खतरा पैदा हो सकता है। वहीं कई परिसरों में लिफ्टों के लिए अलग से बिजली बैकअप की व्यवस्था नहीं मिली। कुछ जगह बिजली जाने पर जनरेटर मैनुअल तरीके से चालू करना पड़ता है।

जिन सोसायटियों की शिकायत मिली, उनकी जांच कराई गई। सभी में कुछ ना कुछ खामियां मिली हैं। उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्राधिकरण व प्रशासन को भेज दी है। वहीं से कार्रवाई होगी। साथ ही सोसाइटियों को भी नोटिस जारी किया है।- रमेश कुमार, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा विभाग
विज्ञापन


इनसे मांगा गया जवाब, लटकी कार्रवाई की तलवार
ग्रेटर नोएडा:
शिवालिक होम्स सोसायटी, महागुन मायवुड्स सोसायटी, एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी, मिगसन अल्टिमो सोसायटी, एमएसएक्स मॉल, वृंदा सिटी, पार्श्वनाथ बिभब प्लाजा, अरिहंत अंबर सोसायटी, एलिगेंट एपेक्स फ्लोरा, पंचशील हायनिश, गैलेक्सी वेगा, हिमालय प्राइड सोसायटी, आम्रपाली ड्रीम वैली फेज-2, रतन पर्ल

नोएडा: आम्रपाली जोडियक सोसायटी सेक्टर-120 नोएडा, विहान ग्रींस सेक्टर-56 नोएडा, अजनारा ग्रैंड हेरिटेज, पर्ल प्री सीजन, रोजबेरी एस्टेट एलएलपी, पैरामाउंट फ्लोरविले, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, केंद्रीय विहार सोसायटी, गुलशन इकेबाना, इलाइट गोल्फ ग्रींस, सिक्का कर्णम ग्रीन्स

20 में से 6 लिफ्ट चालू
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में जांच के दौरान कई खामियां मिलीं। यहां 10 टावरों में 20 लिफ्ट लगी हैं लेकिन मौके पर सिर्फ छह का संचालन होता मिला। बेसमेंट में पानी भरा होने से भी लिफ्टों के संचालन पर असर पड़ने की बात सामने आई। जांच में कुछ जगह लिफ्ट की मोटर और रोप पर पर्याप्त ऑयल नहीं मिला।
विज्ञापन


ये खामियां मिलीं
कॉमन एरिया व लिफ्टों के लिए एक ही डीजी सेट की व्यवस्था।
कई सोसायटी में पावर कट पर डीजी मैनुअली स्टार्ट करना पड़ता है। लिफ्ट को चालू होने में समय लगता है।
आपात स्थिति के लिए लिफ्ट ऑपरेटर व गार्ड की व्यवस्था नहीं।
लिफ्ट में कैमरा, इंटरकॉम की कमी, अलार्म बटन का काम नहीं करना। 
फायर अलार्म सिस्टम के काम नहीं करने व एलटी पैनल खुले मिले।
ऑटोमेटिक रेस्क्यू डिवाइस नहीं लगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें