फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्राधिकरण ने संबंधित एजेंसी पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

-एसीईओ संजय खत्री ने निरीक्षण कर की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कई जगहों पर गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। सोमवार को निरीक्षण पर निकले प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने इसको लेकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही एजेंसी एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एसीईओ ने सेक्टर-94 स्थित आईटीएमएस कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया था जिसमें कूड़ा उठाने के लिए सभी जगह गाड़ियों के नहीं पहुंचने की बात सामने आई। सेक्टर-127 में अवैध वेंडरों की वजह से जाम मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए वर्क सर्कल-9 के जेई का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। एसीईओ सेक्टर-130 बिजली घर के पास सर्विस रोड पर पहुंचे। यहां कूड़ा पड़ा हुआ था और झाड़ियां भी उगी हुई थीं। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एई का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।सेक्टर-94 और 126 में कई जगह केबिल का काम करने वाली एजेंसियों ने सड़क खोद डाली है। एसीईओ ने सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें