फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण कराना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला के सभी एसडीएमओं को कहा है कि कोरोना रोधी टीकाकरण में अच्छा कार्य करने वाली पांच टॉप वैक्सीनेटर का हौसला बढ़ाए तथा कम टीकाकरण करने वाली पांच वैक्सीनेटरों से उसका कारण भी जानें। उपायुक्त शक्ति सिंह ने जिला सचिवालय के सभागार में अब तक हुए टीकाकरण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग टीकाकरण से अभी वंचित है उनके लिए नौकरी व खेतों में जाने से पहले टीकाकरण लगाने का कार्य करें। उपायुक्त ने कहा कि जिले में बीएलओ द्वारा समरी रिविजन का कार्य किया जा रहा है। उस वोटर लिस्ट पर वैक्सीनेशन टिक करने का कार्य भी करें ताकि यह पता चल सके कि टीकाकरण हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज के लिए माईक्रो प्लान बनाकर कार्य शुुरू करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में कहा कि टीकाकरण मामले में जिस मुकाम पर जिला नूंह पहुंचा है, उसका श्रेय सभी एएनएम को जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरी खुराक के लिए 15 दिसंबर से महा अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि एक अधूरा दोनों पूरा के अभियान के तहत दूसरी डोज लगाने का कार्य भी शुरू करें। उपायुक्त ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन बेहद जरूरी है। इसके लिए जिन व्यक्तियों ने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं लगवाई सबसे पहले उन्हें नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बेहद जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों ने अब तक दूसरी डोज नहीं लगवाई वह भी जल्द से जल्द अपनी दूसरी डोज लगवाए। जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन लगवाई है वह अपने आसपास लोगों को भी वैक्सीन के प्रति प्रेरित करें। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. अशरुदीन, डॉ. बसंत दूबे, डब्ल्यूएचओ से डॉ. संजीव तंवर, यूनिसेफ से चंद्रविभा व राजेश के अलावा पुन्हाना एसडीएम मनीषा शर्मा, फिरोजपुर-झिरका एसडीएम रणवीर सिंह सहित जिला के सभी एसएमओ ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें