फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्फ्रास्ट्रक्चर डायरेक्टर ने निवेशकों से की सहयोग की अपील

Fri, 30 Mar 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Maloya Flats - फोटो : File Photo
विज्ञापन

अर्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर विकास गुप्ता को खरीदारो के साथ बातचीत के जरिये फ्लैट्स का वितरण शीघ्र ही सुनिश्चित करेंगे । पिछले 13 महीने से कानूनी अड़चन की वजह से कम्पनी की दिल्ली NCR  की सभी परियोजनाओ पर निर्माण कार्य धीमा चल रहा है ।

विज्ञापन


कम्पनी के डायरेक्टर विकास गुप्ता का कहना है कि वह शीघ्र अति शीघ्र- कम्पनी के खरीदारों के साथ बातचीत करके निर्माण कार्य में तीव्रता लाने के प्रयास करेंगे ।

उन्होंने सभी खरीददारो से उनके  अभी तक के सहयोग के लिए धन्यवाद कहा और सहयोग की अपील की  पिछले कुछ वर्षों से उद्योग  जगत में मंदी के चलते हुए कंपनी के वित्तीय हालात बिगड़ गए और कंपनी की परियोजनाओं पर कार्य बाधित हो गया।
विज्ञापन


कंपनी की सभी परियोजनाएं रेरा में पंजीकृत हैं। कंपनी वित्तीय मदद के लिए देश तथा विदेश के संस्थानों तथा संगठनों के साथ करार करने की दिशा में प्रयासरत है।

खरीदार संघ के प्रतिनिधि ने कोर्ट के आदेश पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई और कहा यह सही दिशा में उठाया गया सही कदम है अब कंपनी और खरीदार बातचीत के माध्यम से उपयुक्त समाधान निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें