फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के बावजूद आज और कल भी उपभोक्ता भर सकेंगे बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवकाश के बावजूद आज और कल भी उपभोक्ता भर सकेंगे बिजली का बिल
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के उपभोक्ता शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद बिजली के बिलों का भुगतान कर सकेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम ने सभी सब डिवीजन कार्यालयों पर 31 मार्च तक बिल भुगतान काउंटरों को नियमित रूप से खोलने का निर्णय लिया है। जिससे कि वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले विभाग को बिलों की ज्यादा से ज्यादा राशि मिल सके।
गुड फ्राइडे और शनिवार का साप्ताहिक अवकाश होने के चलते सरकारी छुट्टी होने पर बिजली निगम कार्यालय दो दिन बंद रहेगा, लेकिन इसके बावजूद भी उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के मुख्य कार्यकारी अभियंता संजीव चोपड़ा ने बताया कि मुख्यालय से आए आदेश के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे जो उपभोक्ता अपना बिल समय पर नहीं भर पाए थे, वह भी 31 मार्च से पहले अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे। वहीं उपभोक्ता ऑनलाइन भी अपने बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें