फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनडीएमसी को मिला सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री आशीष सूद व एनडीएमसी अध्यक्ष को प्रदान किया
विज्ञापन

-
50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी का दिल कहे जाने वाले नई दिल्ली क्षेत्र ने स्वच्छता के मामले में गौरव प्राप्त किया है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार 50,000 से तीन लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दिया गया।
विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अवार्ड प्रदान किए। एनडीएमसी की ओर से यह अवार्ड दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा और उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। एनडीएमसी को यह अवार्ड न केवल उसकी स्वच्छता व्यवस्था की मजबूती बल्कि अपशिष्ट प्रबंधन, हरित पहल, तकनीकी नवाचार और नागरिक सहभागिता जैसे सभी मापदंडों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया गया।
विज्ञापन

एनडीएमसी अध्यक्ष केशव चंद्रा ने कहा कि यह अवार्ड टीम की प्रतिबद्धता और अथक मेहनत का परिणाम है। विशेषकर हमारे सफाई सेवकों का योगदान इस सफलता की नींव है। यह केवल सम्मान नहीं बल्कि हमारे लिए एक प्रेरणा है कि हम और बेहतर करें। वहीं, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने निवासियों और आगंतुकों का भी आभार जताते कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ संस्था की नहीं बल्कि पूरे समुदाय की जीत है। एनडीएमसी क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में नागरिकों की सहभागिता निर्णायक रही है।
विज्ञापन

एनडीएमसी ने भविष्य के लिए भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। एनडीएमसी स्वच्छता के स्तर को और ऊंचा उठाने, हरित आवरण बढ़ाने व उन्नत तकनीकों से स्वच्छता व्यवस्था को स्मार्ट और टिकाऊ बनाने की दिशा में लगातार कार्य करती रहेगी। इस सम्मान से एनडीएमसी क्षेत्र सहित पूरी दिल्ली की स्वच्छ छवि को नई धार मिली है। दिल्ली की पहचान अब सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और राजनीतिक गतिविधियों से नहीं बल्कि स्वच्छ और सतत विकासशील शहरी प्रशासन से भी जुड़ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें