दादरी (संवाद)। गोमाता के सम्मान में 201 लीटर जल की कांवड़ पैदल हरिद्वार से लेकर आ रहे शिव भक्ति का जीटी रोड स्थित पटवारी के बाग में स्वागत किया गया। स्वागत में गोरक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
ग्रेटर नोएडा के खेड़ी भनौता निवासी अन्नू पहलवान गोमाता के सम्मान में करीब ढाई माह पहले 201 लीटर जल की कांवड़ हरिद्वार से लेकर चले थे। बृहस्पतिवार को वह जीटी रोड पर अच्छेजा गांव के पास पहुंचे। वहां पर गोरक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने ग्रामीणों के साथ अन्नू पहलवान का स्वागत किया। अन्नू पहलवान ने कहा कि गोमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मन्नत को लेकर वह 201 लीटर जल की कांवड़ लेकर अपने गांव पहुंचेगा। इस अवसर पर अशोक भाटी, बंटी गुर्जर, टोनी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।