माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी चयन के लिए आयोजित एनडीए और सीडीएस की परीक्षा जनपद में आठ केंद्रों पर आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और जांच के कड़े प्रबंध रहे। जैमर और सीसीटीवी की निगरानी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया था। परीक्षा केंद्र में 30 मिनट पहले से ही प्रवेश बंद कर दिया गया था। सर्वर डाउन होने से फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। डीएम महामाया बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने पेपर के स्तर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। एनडीए और एनए के लिए पंजीकृत 1913 अभ्यर्थियों में से 1455 ने परीक्षा दी। सीडीएस के लिए पंजीकृत 1187 अभ्यर्थियों में से 706 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।